Bihar Home Guard Bharti 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस होमगार्ड की निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा की सीधी भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया

Bihar Home Guard Bharti 2025Bihar Home Guard Bharti 2025

जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। चाहे महिला हो चाहे पुरुष उम्मीदवार हो उन सभी के लिए बड़ी ही शानदार मौका है। सरकारी नौकरी पाने का हां दोस्तों आपने सही सुना क्योंकि Bihar Home Guard Bharti 2025 में बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में 2025 में कुल 15,000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार पुलिस में शामिल होकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं।

कुल 15,000 पदों में विभिन्न जिलों में निम्नलिखित संख्या में पद शामिल हैं।

  • पटना: 1,479 पद
  • नालंदा: 812 पद
  • बक्सर: 312 पद
  • गया: 909 पद
  • दरभंगा: 741 पद
  • मुजफ्फरपुर: 296 पद
  • वैशाली: 476 पद
  • सहरसा: 74 पद
  • भागलपुर: 666 पद
  • मुंगेर: 171 पद
  • जमुई: 257 पद
  • लखीसराय: 123 पद
  • शेखपुरा: 192 पद
  • खगड़िया: 111 पद
  • बेगूसराय: 422 पद

बिहार होमगार्ड भर्ती की आयु सीमा

आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि जिस उम्मीदवारों की
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है तो वह उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार होमगार्ड भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

बिहार होमगार्ड भर्ती की आवेदन तिथि

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की आवेदन प्रक्रिया की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट के लिए देखें।

बिहार होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया

जितने भी अभ्यर्थी बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार से आपसे एग्जाम नहीं लिया जाएगा। यानि बिना परीक्षा का यह सीधी भर्ती सिर्फ फिजिकल के आधार पर ली जाएगी।

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET):- उम्मीदवारों की दौड़, ऊंची कूद, और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
  2. शारीरिक माप परीक्षण (PMT):-उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती, और वजन की माप ली जाएगी।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन:- सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  4. चिकित्सकीय परीक्षण:- स्वास्थ्य संबंधी मानकों की पुष्टि के लिए चिकित्सा परीक्षण होगा।

बिहार होमगार्ड भर्ती की आवेदन शुल्क

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की आवेदन शुल्क की जानकारी अभी इसके अधिकारी के साइड पर उपलब्ध नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर आवेदन शुल्क से संबंधित विवरण देखें।

बिहार होमगार्ड भर्ती की वेतनमान

इस भर्ती में चयनित चयनित उम्मीदवारों को Pay Band-1 के तहत ₹5,200 से ₹20,200 प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही ग्रेड पे ₹2,000 होगा।

बिहार होमगार्ड भर्ती की आवेदन कैसे करें

अगर आप भी इस भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो करके आप भी इस भर्ती का आवेदन स्टेप बाय स्टेप कर सकते हैं। आप सभी को बता दे कि इस भर्ती की जो आवेदन की जाएगी वह ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं:- मुख्य पृष्ठ पर ‘रिक्रूटमेंट’ या ‘भर्ती’ अनुभाग पर क्लिक करें।
  3. नोटिफिकेशन पढ़ें:- विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. ऑनलाइन फॉर्म भरें- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें:- आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क भुगतान करें:- यदि शुल्क है तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें:- सभी जानकारी सत्यापित करने के बाद फॉर्म जमा करें।
  8. प्रिंट आउट लें:- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

नोट:-

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करना चाहिए।

PYQ

बिहार होमगार्ड वैकेंसी 2025 कब आएगी?

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि बिहार होमगार्ड वैकेंसी अप्रैल के अंतिम सप्ताह है में आने की पूरी संभावना है।

बिहार होमगार्ड की भर्ती कब होगी?

बिहार होमगार्ड भर्ती की जो आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है वह 27 अप्रैल 2025 से शुरू की जाएगी। और आवेदन की जो आखिरी तारीख रहने वाली है। वह 16 अप्रैल 2025 तक रहने वाली है।

बिहार होमगार्ड का वेतन कितना है?

बिहार होमगार्ड वेतन की बात किया जाए तो प्रति माह जो सैलरी रखी जाएगी। वह ₹5200 से ₹20,000 तक रहने वाली है।

Leave a Comment