Army Agniveer Vacancy 2025: आर्मी अग्निवीर भर्ती का आवेदन हुआ शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

Army Agniveer Vacancy 2025Army Agniveer Vacancy 2025

आप सभी युवाओं को भारतीय सेना में जाने का शानदार मौका अगर आपका सपना है। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना तो आप सभी के लिए इस बार शानदार मौका है। क्योंकि भारतीय सेना ने 2025 में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार को बता दे कि Army Agniveer Vacancy 2025 भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही जल्दी शुरू कर दी गई है। यानी अगर आप इस भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं। तो आप इस भर्ती की आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी हम आप सभी को इस लेख में बताने वाले हैं।

आवेदन तिथि

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। और इस भर्ती की आवेदन की जो आखिरी तारीख रहने वाली है। वह 10 अप्रैल 2025 तक रहने वाली है।

कुल पोस्ट

आप सभी को बता दे कि अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। हर पद के लिए पदों की संख्या अलग-अलग हो सकती है, जो आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

आयु सीमा

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। जो नीचे लेख में पूरा विस्तार से बताया गया है।

  • अग्निवीर (जीडी/टेक्निकल/असिस्टेंट/ट्रेड्समैन): 17.5 से 21 वर्ष
  • सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष
  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक: 27 से 34 वर्ष (1 अक्टूबर 2025 तक)
  • जेसीओ कैटरिंग: 21 से 27 वर्ष (1 अक्टूबर 2025 तक)
  • हवलदार: 20 से 25 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर (जीडी) के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अगर आप किसी भी मान्यता बोर्ड से दसवीं पास किए हुए हैं। तो आप इस भर्ती के लिए पात्र है।

  • अग्निवीर (टेक्निकल) के लिए 12वीं पास (भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान के साथ होना चाहिए
  • क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं या 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती की आवेदन करने वाले जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं। तो उन्हें आवेदन फीस का भी भुगतान किया जाएगा। आप
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है।

चयन प्रक्रिया

अगर आप अभी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं। तो नीचे बताया गया है सभी लेख कों को स्टेप बाय स्टेप अच्छे से पढ़े।

  • ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE):- 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  • इसके बाद शारीरिक परीक्षण (PFT) और माप परीक्षण (पीएमटी)
  • अनुकूलनशीलता परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षण

वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी की बात करें तो प्रारंभिक वेतन ₹30,000 प्रति माह होगा, जिसमें ₹21,000 बेसिक और ₹9,000 अन्य भत्ते शामिल हैं।

दौड़ (रनिंग)

1600 मीटर दौड़ के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित हैं। उदाहरण के लिए, जनरल ड्यूटी के लिए 5 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

इस भर्ती की परीक्षा में आप सबसे MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें प्रश्नों की संख्या 50 या 100 हो सकती है। पद के अनुसार और इसमें जो समय अवधि दिया जाएगा एक या दो घंटे दिया जाएगा। और जो भी एग्जाम होगा उसमें 13 भाषा शामिल होगा। अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी, असमिया

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
इसके बाद आपको Agniveer Rally” विकल्प पर क्लिक करें।
अब आप नवीनतम अधिसूचना पढ़ें और पात्रता मानदंड जांचें।
अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

पूछे गए प्रश्न

अग्निवीर भर्ती 2025 कब निकलेगी?

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 2025 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2025 तक रहने वाली है।

आर्मी में जाने के लिए 10वीं में कितने मार्क्स चाहिए?

जनरल ड्यूटी के उम्मीदवारों के लिए 10वीं में कम से कम 45 फ़ीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए और हर एक विषय में 33 अंक भी होना अनिवार्य है।

और पढ़े

बिहार होमगार्ड का आवेदन आज से होगा शुरू, 15,000 पदो पर होगी भर्ती

रेलवे में निकली 9,000 से अधिक पदो पर भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया

Leave a Comment