Bihar Police Vacancy 2025 (Notification Out): 19000 से अधिक पदो पर निकली बिहार पुलिस सिपाही की भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया

Bihar Police Vacancy 2025Bihar Police Vacancy 2025

बिहार में इस वर्ष से सरकारी नौकरिया लगातार निकलती आ रही है। अगर आप भी अपना भविष्य सरकारी नौकरी पाकर बनाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए इस वर्ष सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। आप सभी को बता दे कि Bihar Police Vacancy 2025 में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 19,838 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन तिथि

इस भर्ती की आवेदन करने वाले जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं। चाहे महिला हो चाहे पुरुष अगर इस भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी को बता दे कि इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 तक रहने वाली है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कुल पोस्ट

  • कुल पद:- 19,838
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए:- 13,121 पद
  • महिला उम्मीदवारों के लिए:- 6,717 पद

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा

जिस उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। तो वह उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा आप सभी को बता दे कि पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष से रखी जाएगी। जबकि पिछड़ा वर्ग (महिलाओं) के लिए आयु सीमा 28 वर्ष तक रहने वाली है। और अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति पुरुष या महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो 30 वर्ष तक आयु सीमा रहेगी और आपकी आयु सीमा की गणनायक 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन फीस

आप सभी विद्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती की आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिएआवेदन फीस ₹675 रखी गई है। और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, सभी महिला उम्मीदवार ₹180

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य संबंधित प्रमाण पत्र

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा:- 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा:- दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन।
  4. चिकित्सीय परीक्षण।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Bihar Police Constable Vacancy 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें। ताकि भविष्य के लिए काम दे।
 Apply Now  Click Here
 Official Website  Click Here

 

पूछे गए प्रश्न

बिहार पुलिस का फॉर्म कब से भरेगा 2025 में?

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फॉर्म 18 मार्च 2025 से भराना शुरू हो गया है। और इस भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 तक रहने वाली है।

बिहार पुलिस में OBC आयु सीमा क्या है?

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए (ओबीसी) पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष रहेगी। जबकि महिला (ओबीसी) उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 वर्ष तक रहने वाली है।

और पढ़े

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी में भर्ती होने का शानदार मौका, जाने पूरी प्रक्रिया

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस होमगार्ड की निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा की सीधी भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया

आर्मी एमईएस ग्रुप डी पदों पर निकली बंपर भर्ती, हाली नोटिफिकेशन हुआ जारी

Leave a Comment